1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सिंधिया एकमात्र ऐसे व्यक्ति जो कभी भी मेरे घर सीधे आ सकते थे- राहुल गांधी

सिंधिया एकमात्र ऐसे व्यक्ति जो कभी भी मेरे घर सीधे आ सकते थे- राहुल गांधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सिंधिया एकमात्र ऐसे व्यक्ति जो कभी भी मेरे घर सीधे आ सकते थे- राहुल गांधी

मध्यप्रदेश में चल रहे हाईवोलटेज पॉलटिकल ड्रामे के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अब कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। सिंधिया ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दे, 18 साल तक सिंधिया कांग्रेस में रहे हैं। जिसके बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मुश्किल में है।

बता दे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सिंधिया को प्राथमिक सदस्यता दिलाई है। बीजेपी में शामिल होने के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस की ओर से बयानों का सिलसिला लगातार जारी है।

सिंधिया को सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने का वक्त नहीं मिल पाने की खबर पर खुद राहुल ने स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि सिंधिया को मुलाकात का वक्त न देने की गलत है। वह कभी भी मुझसे मिलने आ सकते थे। वह ऐसे एकमात्र ऐसे व्यक्ति रहे जो कभी भी मेरे घर सीधे आ सकते थे।

बताते चलें कि, पिछले कुछ दिन से मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होते ही उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोतले हुए कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रह गई है।

वहीं, सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि, देश के इतिहास में शायद किसी को भी इतना बड़ा जनादेश नहीं मिला जितना कि एक बार नहीं दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...