1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. हिमाचल प्रदेश में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद, 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू का एलान

हिमाचल प्रदेश में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद, 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू का एलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हिमाचल प्रदेश में स्कूल 31 दिसंबर तक बंद, 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू का एलान

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को जयराम मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में कोरोना की स्थिति को देखते हुए कैबिनेट में कुछ अहम फैसले लिए गए।

हिमाचल सरकार ने कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए अब स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। 26 नवंबर से ऑनलाइन क्लास शुरू होंगे। तो वहीं सूबे के 4 जिलों में नाइट कर्फ्यू भी लगेगा।

इतना ही नहीं सरकार के नए आदेश के मुताबिक, मंडी, शिमला, कांगड़ा और कुल्लू में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। राजनैतिक रैलियां और जनसभाएं पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. तो वहीं सरकारी कार्यालयों में 50-50 का फॉर्मूला के तहत कामकाज होगा।

किसी भी तरह की रैलियों पर रोक रहेगी। अब मास्क न लगाने पर न्यूनतम 1000 रुपये का चालान होगा। आप को बता दे कि हिमाचल प्रदेश में 25 नवंबर से 27 दिसंबर के बीच कोरोना के रोगियों की पहचान के लिए डोर टू डोर सर्वे होगा।

इसके साथ ही टीबी, कुष्ट रोग, शुगर और हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों की पहचान के लिए भी ये सर्वे होगा। राज्य सरकार ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि हर टीम में दो सदस्य होंगे और ऐसी आठ सौ टीमों का गठन किया गया है।

इधर मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। जबकि इस समय राज्य के कुछ जिलों में शीतलहर जारी है। इसके अलावा मौसम केंद्र जान-माल के लिए नुकसानदेह साबित होने वाले खराब अथवा बेहद खराब मौसम की आशंका के मद्देनजर विभिन्न रंगों से संबंधित चेतावनियां जारी करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...