1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. किसान सम्मान निधि में घोटाला, 46 जनसेवा केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर FIR

किसान सम्मान निधि में घोटाला, 46 जनसेवा केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर FIR

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
किसान सम्मान निधि में घोटाला, 46 जनसेवा केंद्र संचालक व कर्मचारियों पर FIR

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के लिए कल्याणकारी योजना ‘किसान सम्मान निधि’ को जिले के जन सेवा केंद्र संचालक एवं कृषि विभाग के कर्मचारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं।

किसान सम्मान निधि की चल रही जांच में जनपद एटा के अलीगंज तहसील में बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है।

दरअसल, शिकायती पत्र के बाद डीएम के आदेश पर अलीगंज एसडीएम राजीव पांडेय ने मामले की जांच की जिसमे बड़े स्तर पर घोटाला सामने आया है।

एसडीएम ने किसान सम्मान निधि घोटाले का खुलासा करते हुए, 7 अक्टूबर को 46 जनसेवा केंद्र सहित कृषि विभाग के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करायी है।

 

उन्होंने बताया कि तहसील अलीगंज के ग्राम तुंगई, कालिंजर, बरौलिया, तथा जैथरा में अपात्र व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि तुंगई के 314, कालिंजर के 568, बरौलिया के 580 एवं जैथरा में 2353 अपात्र व्यक्तियों की सूची मिली है।

एसडीएम के अनुसार इस संबंध में चारों गांव के लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जवाब आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार अलीगंज राजेश कुमार की आख्या के बाद, ग्राम तुंगई के लेखपाल राजीव कुमार व ग्राम कालिंजर के लेखपाल प्रमोद शाक्य बरौलिया के चकबंदी क्रियाओं के अंतर्गत हैं।

उनके लेखपाल श्री अवनीश एवं जैथरा देहात की चकबंदी लेखपाल कमल प्रिय शिवाजी का स्पष्टीकरण इस संबंध में प्राप्त हो चुका है. इनके स्पष्टीकरण की आख्या साथ में संलग्न की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...