1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. SC/ST आयोग की सदस्य का बड़ा बयान : कहा, हाथरस के दरिंदो को जान से मार दो

SC/ST आयोग की सदस्य का बड़ा बयान : कहा, हाथरस के दरिंदो को जान से मार दो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
SC/ST आयोग की सदस्य का बड़ा बयान : कहा, हाथरस के दरिंदो को जान से मार दो

उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ की गई घिनौनी वारदात और फिर बेहशियाना हरकत और हत्या को लेकर प्रदेश के दलित समुदाय में रोष व्याप्त है।

एससी एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान द्वारा पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा गया है। एससी एसटी आयोग की सदस्य एवं भाजपा नेत्री गीता प्रधान का कहना है, कि इस तरह की घिनौनी वारदात करने वालों को ऑन द स्पोर्ट मार देना चाहिए और उनका कत्ल कर देना चाहिए।

गीता प्रधान द्वारा कहा गया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्त है। लेकिन पुलिस और प्रशासन अभी भी सपा बसपा की मानसिकता पर काम कर रहा है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, जो भी दोषी हैं उनको ऑन दा स्पोर्ट मार दिया जाए या उनका कत्ल कर दिया जाए।

मैं अपनी सरकार से मांग करती हूं कि इसमें जो भी दोषी पुलिसकर्मी हैं। उनको तत्काल बर्खास्त किया जाए। क्योंकि योगी सरकार बेटी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर जोर दे रही है। लेकिन कुछ ओछी मानसिकता वाले लोग सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे हैं।

बेटी को इंसाफ मिले, इसको लेकर उनके द्वारा एक पत्र लिखा गया है, और पीड़ित परिवार को राहत देने की सरकार से उनके द्वारा अपील की गई है। मैं चाहती हूं कि ईस तरह के अपराध करने वाले सलाखों के पीछे जाएं या उनको मार दिया जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...