1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपना चौधरी का बलिया कनेक्शन , सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

सपना चौधरी का बलिया कनेक्शन , सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सपना चौधरी का बलिया कनेक्शन , सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

सपना चौधरी का बलिया कनेक्शन , सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

बलिया: हरियाणा की सिंगर और डांसर सपना चौधरी की वीर साहू के साथ शादी और उनका नवजात बच्चा इन दिनों सुर्खियों में है।

उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं।

अब इन सभी बातों को लेकर खुद सपना चौधरी की मां नीलम चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है।

माँ ने कहा कि उनकी बेटी की शादी बीते साल दिसंबर में ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से हो गई थी। उनकी यह शादी संत महात्माओं की मौजूदगी में हुई थी और उनकी शादी का समारोह काफी साधारण था।

यह समारोह 15 दिसंबर 2019 को उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित किया गया था।

जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज भी की, लेकिन इसे सार्वजनिक नहीं कर पाए, क्योंकि इसी दौरान वीर के फूफा जी का निधन हो गया।

अब इस मामले को लेकर कहने में कोई परेशानी नहीं है कि उन्होंने दिसंबर में ही शादी कर ली थी।

सपना के वीर साहू संग रिलेशन में होने और शादी करने की खबरें तो थीं. लेकिन इसकी कभी पुष्टि नहीं की गई।

मां बनने के साथ ही सपना और वीर साहू की शादी के बारे में भी पता चला है. सपना को मां बनने पर उनके फैंस बधाईयां दे रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...