1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. संजय राउत का भाजपा पर तंज देश को जब भी जरूरत होगी उनकी पार्टी हिंदुत्व का तलवार भांजते हुए आएगी नजर

संजय राउत का भाजपा पर तंज देश को जब भी जरूरत होगी उनकी पार्टी हिंदुत्व का तलवार भांजते हुए आएगी नजर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संजय राउत का भाजपा पर तंज देश को जब भी जरूरत होगी उनकी पार्टी हिंदुत्व का तलवार भांजते हुए आएगी नजर

भाजपा-शिवसेना में बीते काफी वक्त से बयानबाजी चल रहा है। दोनों पार्टियां मौका पाते ही एक दूसरे पर पलटवार शुरू कर देती हैं। हालांकि एक वक्त दोनों ही पार्टियां सहयोगी व हिंदुत्व की राजनीति करने वाली मानी जाती थीं, लेकिन शिवसेना और भाजपा के अलग होते ही मामला दोनों पार्टियों में अब पक्ष और विपक्ष का हो गया है।

ऐसे में संजय राउत ने हिंदुत्व को लेकर एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने कहा कि देश को जब भी जरूरत होगी उनकी पार्टी हिंदुत्व का तलवार भांजते हुए आगे आ जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा हिंदुत्ववादी रहेगी।

राउत ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा हिन्दुत्व का साथ थी और आगे भी रहेगी। हमें किसी पार्टी से हिन्दुत्व की सार्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। हम हिन्दुत्ववादी थे। हम हैं और हम हमेशा रहेंगे। हम उनकी तरह हिन्दुत्व की राजनीति नहीं करते हैं। जब भी देश को जरूरत होगी, शिवसेना हिन्दुत्व की तलवार भांजते हुए आगे आएगी।

ऐसा पहली बार नहीं है जब हिन्दुत्व को लेकर संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोला हो। महाराष्ट्र सरकार ने जब 16 नवंबर से राज्य में धार्मिक स्थलों को दोबारा खोले जाने का ऐलान कियाथा तो बीजेपी ने इसे हिन्दुत्व की जीत करार दिया था।

इसके बाद राउत ने रविवार को कहा- यह ना किसी की जीत है और ना ही किसी की हार है। उन्होंने बीजेपी को याद दिलाते हुए कहा कि इसे धार्मिक स्थलों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर ही बंद किया गया था।

उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से लॉकडाउन लगाया गया था और मंदिरों को बंद करने का फैसला भी उन्हीं का था। इस मामले में बीजेपी को हिन्दुत्व की जीत का श्रेय लेने का कोई कारण नहीं है। मैं ऐसा मानता हूं कि ऐसे लोगों को प्रधानमंत्री की तरफ से जीत और हार का मतलब समझाया जाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...