बॉलीवुड के अभिनेता संजय दत्त यानी संजू बाबा अपने परिवार को भरपूर समय देते है। संजय दत्त अपने बच्चों से बेहद प्यार करते है और यह बात उनके फोटो और वीडियो से साबित भी होती है।
आपको बता दे, संजय दत्त का एक बाद क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आप देख सकते है कि संजय अपनी पूरी फैमिली के साथ चलती लिफ्ट में है और अपने फोन से दोनों बच्चों की कैंडिड फोटो क्लिक की कोशिश करते हैं तभी पत्नी मान्यता दत्त उनका क्यूट सा वीडियो बनाती है।
संजय का अपने बच्चों के लिए प्यार साफ दिखाई दे रहा है। फैन्स वीडियो को काफी पसंद कर रहे है और खूब कमेंट भी कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करे तो संजय दत्त की आने वाली फिल्म टोरबाज है जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।
इस किरदार के जितने चैलेंजेस बाहर हैं, उतने ही मन के अंदर। ट्रेलर देखकर एक बात साफ है। अपनी भारी आवाज और पर्सनैलिटी के साथ, वो इस किरदार की स्किन में काफी कंर्फटेबल नजर आ रहे हैं।