मुंबई: शाहरुख खान जिन्हें हम बॉलीवुड का बादशाह भी कहतें हैं, उनके बेटे आर्यन खान पर चल रही एनसीबी की कार्रवाही ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। इस मामले में एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े की पत्नी अब लाइमलाइट पर आ चुकीं हैं।
आपकों बतां दे की समीर वानखेड़े ने पहले भी कई हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस के खुलासे कर चुकें हैं। अगर हम समीर वानखेड़े की पत्नी की बात करें तो वो खुद फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुख रखतीं है, और फिल्मो में भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। आपकों ये भी बतां दें की समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर हैं जो खुद एक एक्ट्रेस हैं। क्रांति रेडकर ने अजय देवगन के साथ फिल्म गंगाजल में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी।

आपको ये भी बतां दें की क्रांति रेडकर ने जात्रा (2006), करार (2017), नो एंट्री पुधे धोका आहे (2012) जैसी कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है। क्रांति रेडकर एक इन्फ्लुएंसर और एक फैशन लाइन की भी मालकिन हैं।

क्रांति रेडकर ने ई टाइम्स से कहा है के मैंने उनकी पैंट पर खुन देखा है। कई बार उनके कपड़े फटे होते हैं। मैं उनसे कभी नहीं पूछती की वो कहां थे, उन्होंने क्या किया लेकिन रेड करना और ड्रग माफियाओं से निपटना आसान बात नहीं है। इतना करने के बावजूद लोग उनके काम की तारीफ़ नहीं करते। कई बार प्रशन भी करतें हैं कि वो ये काम क्यों कर रहें हैं। लेकिन मुझे लगता है कि अब मीडिया और लोगों ने उनका समर्थन किया है।

क्रांति रेडकर ने कहा है कि उनको कई प्रकार की धमकियां मिलती रहती हैं जो कि काफी खतरनाक होती है। हम बच्चों के साथ कहीं नहीं जा कर घूम सकते।

समीर वानखेड़े ने इससे पहले कई बॉलीवुड एक्टर को पूछताछ के लिए एनसीबी बुलाया था, इनमें दीपिका पादुकोण, रकुलप्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर जैसी एक्ट्रेस भी शामिल है। वहीं समीर वानखेड़े की टीम के चलते ही सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में भी रिया चक्रवर्ती को 1 महीने के लिये जेल में रहना पड़ा था।
