संभल पुलिस ने आईपीएल का सट्टा लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 3 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे एक लाख की नगदी सहित सामान बरामद किया है।
खास बात यह है कि इनमें मुख्य आरोपी वार्ड सभासद है और समाजवादी पार्टी से जुड़ा होना बताया जा रहा है।
संभल पुलिस की IPL मैच पर सट्टा का कारोवार करने बालो पर ताबड़तोड़ कार्यबाही जारी है।
संभल जिले के चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र के ब्रम्भ बाजार में पुलिस ने एक मकान पर छापे मारी की तो पुलिस को IPL मैच का सट्टा का अबैध कारोबार करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकारी से पता चला की आरोपी चन्दौसी नगर पालिका का बार्ड सभासद है। यह भी जानकारी मिली है कि मुख्य आरोपी पप्पू वार्ष्णेय समाजवादी पार्टी से जुड़ा है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी पप्पू वार्ष्णेय और उसके दो साथियो को IPL मैच का सट्टा करते रंगे हाथ पकड़ा।
मौके से पुलिस को नकद एक लाख रूपये 6 मोबाइल ,टीवी बरामद हुआ। जब पुलिस ने आरोपी की पुरानी स्ट्री खंगाली तो पता चला की आरोपी पप्पू बार्ष्णेय उर्फ़ पप्पू पागल पूर्व में हए चुनावों में बूथ केप्चरिंग का आरोपी भी रह चुका है।