1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल : महिलाओ की सुरक्षा के लिए थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत

संभल : महिलाओ की सुरक्षा के लिए थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल : महिलाओ की सुरक्षा के लिए थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत

संभल: यूपी के हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना सामने आने के बाद के बाद संभल जनपद के एसपी यमुना प्रसाद ने बेटियों और महिलाओ की सुरक्षा और उनकी शिकायत पर त्वरित सुनवाई के लिए थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की हैं।

पुलिस विभाग के इस थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति के तहत पुलिस महिलाओ से संवाद कर उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी , पुलिस विभाग की इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल, यूपी के हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी लगातार सवाल उठ रहे है। यूपी पुलिस बेटियों और महिलाओ को उनकी सुरक्षा और थानों में त्वरित सुनवाई के लिए भरोसा पैदा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसी मकसद से संभल जनपद के एसपी यमुना प्रसाद ने महिलाओ को जागरूक करने के लिए थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति के तहत जनपद के थानों में महिला सशक्ति करण गोष्ठियों के जरिये महिलाओ से संवाद कर उन्हें जागरूक करने की शुरुआत की है।
एसपी यमुना प्रसाद की पहल पर आज गुरुवार को जनपद के सभी थानों में महिला सशक्ति करण गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओ को जागरूक किया गया।

चंदौसी कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में एसपी यमुना प्रसाद ने स्वय क्षेत्र की महिलाओ के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक किया। एसपी यमुना प्रसाद ने महिलाओ को उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा महिलाएं अपने साथ अब अन्याय ना होने दे ,पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है ,पीड़ित महिलाए भयमुक्त होकर थानों में अथवा महिलाओ की सुरक्षा के जारी किए गए हेल्प लाइन फोन नंबर वूमेन पावर हेल्पलाइन 1 090 और 112 –181 पर डायल कर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

पुलिस विभाग की इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ हो रही है , लेकिन अब देखना यह है की इस सरहानीय पहल के बाद पीड़ित महिलाओ और बेटियों की सुनवाई के मामलो में पुलिस का रवैया बदलता है या फिर नतीजा हमेशा ढाक के तीन पात वा ला ही रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...