1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल : पुलिस ने पीड़ित बेटियों और महिलाओं की सुनवाई के लिए शुरू किया ‘थाना चलो और मिशन शक्ति’ अभियान

संभल : पुलिस ने पीड़ित बेटियों और महिलाओं की सुनवाई के लिए शुरू किया ‘थाना चलो और मिशन शक्ति’ अभियान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल : पुलिस ने पीड़ित बेटियों और महिलाओं की सुनवाई के लिए शुरू किया ‘थाना चलो और मिशन शक्ति’ अभियान

संभल- यूपी के हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना सामने आने के बाद संभल जनपद के एसपी यमुना प्रसाद ने बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायत पर त्वरित सुनवाई के लिए थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की है।

पुलिस विभाग के इस थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति के तहत पुलिस महिलाओं से संवाद कर उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करेगी। पुलिस विभाग की इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ हो रही है।

दरअसल यूपी के हाथरस में बिटिया के साथ हुई घटना के बाद पुलिस की भूमिका पर भी लगातार सवाल उठ रहे है। यूपी पुलिस बेटियों और महिलाओं को उनकी सुरक्षा और थानों में त्वरित सुनवाई के लिए भरोसा पैदा करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इसी मकसद से संभल जनपद के एसपी यमुना प्रसाद ने महिलाओं को जागरूक करने के लिए थाना चलो अभियान और मिशन शक्ति के तहत जनपद के थानों में महिला सशक्ति करण गोष्ठियों के जरिये महिलाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक करने की शुरुआत की है।

एसपी यमुना प्रसाद की पहल पर गुरुवार को जनपद के सभी थानों में महिला सशक्ति करण गोष्ठियों का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया गया। चंदौसी कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में एसपी यमुना प्रसाद ने स्वय क्षेत्र की महिलाओं के साथ संवाद कर उन्हें जागरूक किया।

 

एसपी यमुना प्रसाद ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा महिलाये अपने साथ किसी अभी अन्याय को न होने दे। पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है, पीड़ित महिलाए भयमुक्त होकर थानों में अथवा महिलाओं की सुरक्षा के जारी किए गए हेल्प लाइन फोन नंबर वुमेन पावर लाइन 1090   डायल 112 –181 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।

आपको बता दें कि पुलिस विभाग की इस सराहनीय पहल की जमकर तारीफ हो रही है। लेकिन अब देखना यह है की इस सरहानीय पहल के बाद पीड़ित महिलाओं और बेटियों की सुनवाई के मामलो में पुलिस का रबैया बदलता है या नही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...