सम्भल मुठभेड़ में बदमाशों की गिरफ्तारी संभल जिले कि चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के पतारुआ रोड से हुई है जहां पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बताते चलें की चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाशों इकराम और बिलाल तथा एक पुलिसकर्मी मोहित गौतम को गोली लगी है जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी यमुना प्रसाद के अनुसार गिरफ्तार दोनों बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे थे।
मुखबिर की सूचना के बाद बदमाशों की घेराबंदी की गई जिसमें दोनों ओर से हुई फायरिंग में दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनका उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा।
उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश लुटेरे गैंग के सदस्य हैं और अन्य जनपदों में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और फिलहाल इन का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।