1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल- मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के थानों मे आज महिलाओं के स्पेशल सहायता डेस्क का शुभारंभ किया

संभल- मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के थानों मे आज महिलाओं के स्पेशल सहायता डेस्क का शुभारंभ किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
संभल- मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के थानों मे आज महिलाओं के स्पेशल सहायता डेस्क का शुभारंभ किया

संभल- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के सभी थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उद्घाटन किया गया। संभल में विभिन्न थानों में महिला हेल्पलाइन का उद्घाटन किया गया। प्रदेश भर में मिशन शक्ति के तहत हर थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क बनाए गए हैं। जिससे महिला हेल्पलाइन डेक्स से पीड़ित महिलाओं को सुविधा मिलेगी। महिला हेल्पलाइन डेस्क के माध्यम से पीड़ित महिलाओं की जल्द सुनवाई होगी।

आपको बता दें कि संभल प्रदेश भर में आज सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशभर के सभी थानों में बनाए गए महिला हेल्पलाइन डेस्क का वीडियो कॉलिंग के माध्यम से उद्घाटन किया। महिला हेल्पलाइन डेस्क मिशन शक्ति के दौरान बनाए गए हैं।

 

जिसमें पीड़ित महिलाओं की तुरंत सुनवाई व पीड़ित महिलाओं की मदद की जाएगी। संभल जनपद में भी आज सभी थानों में महिला हेल्पलाइन डेस्क बनाए गए हैं। जिनका जिले के एसपी यमुना प्रसाद द्वारा उद्घाटन किया गया है।

इस दौरान विभिन्न संगठनों, समाजसेवियों आदि को आमंत्रित किया गया था। जिसमें मिशन शक्ति के दौरान बनाए गए महिला हेल्प लाइन डेस्क के माध्यम से अब पीड़ित महिलाओं की जल्द सुनवाई की जाएगी।

पीड़ित महिला अपनी किसी भी परेशानी को लेकर थाने में आए और महिला आरक्षी को निडर होकर बताएं, मिशन शक्ति के दौरान सभी थानों में बनाए गए महिला हेल्पलाइन डेस्क सातों दिन 24 घंटे खुले रहेंगे। वही महिला हेल्पलाइन डेस्क में आई शिकायतों की उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...