1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी संत सुरक्षित नहीं- मायावती

योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी संत सुरक्षित नहीं- मायावती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी संत सुरक्षित नहीं- मायावती

प्रदेश में संत योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी संत सुरक्षित नहीं- मायावती

उत्‍तर प्रदेश में उपचुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही सियासी गर्मी बढ़ने लगी है। साथ ही सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को मौन सहमती देने वाली मायावती पिछले कुछ दिनों से लगातार हमलावर हैं।

इतना ही नहीं बढ़ते महिला अपराध और खराब कानून व्‍यवस्‍था को लेकर योगी सरकार पर कटाक्ष करती रहती हैं।

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हो चुकीं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को भी दो ट्वीट किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में संत की सरकार में भी संतों पर प्राणघातक हमला हो रहा है। यह ठीक नहीं है।

मायावती ने गोंडा में शनिवार देर रात पुजारी पर जानलेवा हमले के प्रकरण पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि इससे खराब बात के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति और क्या हो सकती है कि प्रदेश में संत योगी आदित्यनाथ की सरकार में भी संत सुरक्षित नहीं है। यह तो बेहद ही शर्मनाक स्थिति है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...