1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर : प्राईवेट डॉक्टर की गाेली मारकर हत्या

सहारनपुर : प्राईवेट डॉक्टर की गाेली मारकर हत्या

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर : प्राईवेट डॉक्टर की गाेली मारकर हत्या

सहारनपुर : प्राईवेट डॉक्टर की गाेली मारकर हत्या

सहारनपुर : नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर जट्ट में गांव के ही एक प्राईवेट ‘डॉक्टर’ की गाेली मारकर हत्या कर दी गई। दिन दहाड़े वारदात काे अंजाम देकर हमलावर युवक फरार हाे गया।

घटना के बाद माैके पर दहशत फैल गई। घायल युवक काे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया।

नकुड़ थाना क्षेत्र के ही गांव ढकदेई का रहने वाला अंकित पुत्र सतीश पिछले करीब छह साल से सहसपुर जट्ट गांव में प्रैक्टिस करता था। शुक्रवार काे वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा हुआ था।

इसी दाैरान सरेआम एक युवक ने इसे गाेली मार दी। गाेली मारने वाले का नाम साैरभ बताया जा रहा है, जाे उसी गांव का रहने वाला है।

इसने एक गाेली डॉक्टर के सीने में मारी जिससे उसकी माैत हाे गई। घटना के बाद से आराेपी फरार है।

एसपी देहात अशाेक कुमार मीणा ने बताया कि साैरभ नाम के युवक का नाम सामने आ रहा है। परिजनाें की ओर से तहरीर आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। मृतक के शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...