1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर पुलिस की सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

सहारनपुर पुलिस की सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर पुलिस की सट्टेबाजों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

यूपी के सहारनपुर जिले में इन दिनों सट्टेबाजो और बुकियों का काला कारोबार चरम पर है। आलम ये हैं शहर में नवयुवकों को बहलाकर सट्टेबाजी के काम मे लगाया जा रहा है।

हालांकि सहारनपुर पुलिस समय समय पर कार्रवाई जरूर करती है लेकिन कही न कही आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नही होने के चलते इस काले कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है। 

 

दरअसल सहारनपुर की थाना मण्डी व कुतुबशेर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुतुबशेर इलाके के चंदोबाई कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की।

जहाँ शहर के मशहूर मैच के बुकि मिन्टू कालड़ा की पुलिस को सूचना मिली थी, पुलिस छापेमारी के दौरान मिन्टू कालड़ा तो मौके से फरार हो गया लेकिन पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने मौके से 60,000 रुपये की नगदी,2 मोटरसाइकिल सहित 2 स्कूटी बरामद की है वहीं मौके से फरार हुए आरोपी मिन्टू कालड़ा की तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

लेकिन सहारनपुर पुलिस की ये कार्रवाई गले नही उतर रही है। थाना कुतुबशेर और मंडी पुलिस ने जिस कॉलोनी में छापेमारी की है वहा से पुलिस चौकी मात्र 500 मीटर की दूरी पर है।

वही पर मिंटू कालरा नाम का बुकी लंबे समय से जुआ और सट्टे का काला कारोबार करता है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि पुलिस चौकी के बराबर में चल रहे गोरखधंधे पर आज तक कोई भी कार्रवाई क्यो नही की गई।

जानकारी के मुताबिक मामले की शिकायत एसएसपी से की गई थी जिसके बाद पुलिस ने ये छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर मुख्य आरोपी को फ़रार दिखा दिया गया।

 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी मिंटू कालड़ा और उसका भाई  पाली कालड़ा जो की बसपा का वरिष्ठ नेता है।

दोनो मौके पर ही मौजूद थे लेकिन बावजूद इसके सहारनपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की जहमत नही उठाई। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...