1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहारनपुर : बिजली विभाग की लापरवाही के चलते युवक ने गवाएं अपने दोनों हाथ

सहारनपुर : बिजली विभाग की लापरवाही के चलते युवक ने गवाएं अपने दोनों हाथ

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सहारनपुर : बिजली विभाग की लापरवाही के चलते युवक ने गवाएं अपने दोनों हाथ

सहारनपुर में एक बार फिर से विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली हैं। जिसमें 8 सितंबर को एक संविदा कर्मी शटडाउन लेकर बिजली का कार्य कर रहा था।

बिजली विभाग कर्मचारी द्वारा बिजली छोड़े जाने पर युवक को करंट लगा और युवक को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े, बड़ी बात तो यह है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते युवक को करंट लगा और वह एक महीने से इंसाफ के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।

युवक की करंट लगने से स्थिति इतनी भयंकर हो चुकी है कि युवक को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े साथ ही साथ पैरों की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसमें पीड़ित ने आज एसएसपी ऑफिस पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा है, और एसएसपी से लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्यवाही व इंसाफ दिलाने की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि वह संविदा पर कार्य कर रहा था, और बिजली घर से बिजली कर्मचारी द्वारा बिजली छोड़ी गई जिससे उसके करंट लग गया, लापरवाही बिजली कर्मचारी की हैं। जिसके कारण उसे अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े और पैरों की हालत बहुत ही गंभीर बनी हुई हैं।

 

लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा जिसमें युवक ने लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्यवाही व मुआवजे की मांग की है, एक तरह से देखा जाए तो युवक की पूरी जिंदगी खराब हो चुकी हैं। युवक कुछ कर सकता नही है, उसके दोनों हाथ भी कट चुके हैं आखिरकार ऐसे व्यक्ति की सुनने में अधिकारी आनाकानी क्यों करते हैं, और कब तक इस पीड़ित को इंसाफ मिल पाएगा यह देखने वाली बात हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...