1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दुःखद : सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत

दुःखद : सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुःखद : सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत

साल 2020 बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने जैसा है जिसे कोई भी याद नहीं रखना चाहेगा। एक और दुःखद खबर मायानगरी मुंबई से आयी है और वो ये कि सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी है।

दरअसल, दिशा सलियन की मौत बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई।  वे अपने ब्वॉयफ्रैंड रोहन के साथ रहती थीं।  पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मौत से पहले उन्होंने डिनर भी किया जिसमे वो काफी खुश दिखाई दे रही थी। पुलिस ने दिशा के पेरेंट्स के बयान रिकॉर्ड कर लिए हैं और इस मामले में उनके मंगेतर के बयान भी लिए जाने बाकी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर ने 14वीं मंजिल से कूदकर की सुसाइड

ज्ञात हो, वे सुशांत सिंह राजपूत के अलावा भारती सिंह, रिया चक्रवर्ती और वरुण शर्मा जैसे कलाकारों की मैनेजर भी रह चुकी थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...