1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. दुःखद खबर ! कोरोना के कारण अब एक और पत्रकार की मौत हुई, पढ़िए

दुःखद खबर ! कोरोना के कारण अब एक और पत्रकार की मौत हुई, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दुःखद खबर ! कोरोना के कारण अब एक और पत्रकार की मौत हुई, पढ़िए

कोरोना को आये हुए एक साल से भी अधिक का समय हो गया है लेकिन अब तक ना ही कोई दवाई बन पाई है और ना ही किसी को इसमें अभी तक सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।

हम सब इस बात को जानते है कि कोरोना काल में मीडिया कर्मियों ने सबसे अधिक बहादुरी दिखाई है और खबरों का सिलसिला रुकने नहीं दिया।

हालांकि इस बीच कई पत्रकार और एंकर कोरोना पॉजिटिव भी हुए लेकिन मीडिया कर्मियों का हौसला आज भी बुलंद है।

आपको बता दे कि इस समय मीडिया जगत से एक और बुरी न्यूज़ सामने आ रही है। दरअसल न्यूज़ नेशन के एक पत्रकार की इस जानलेवा कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।

 

दिल्ली के जीवी पंत हॉस्पिटल में उन्होंने इसी महीने हार्ट सर्जरी करवाई थी, लेकिन इस बीच वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद उन्हें नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

वर्ष 2012 मे भी अमित की हार्ट सर्जरी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल मे सकुशल की जा चुकी थी, पुनः 8 साल बाद फिर से वह अपने इस हार्ट की इस पीड़ा से ग्रसित थे।

वहीं इस बीच वे कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे। दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले विराट शादीशुदा थे और उनका एक बेटा है। विराट को मीडिया इंडस्ट्री में करीब 15 वर्षों का अनुभव था। वे ईटीवी-यूपी में काम कर चुके थे।

उनके निधन पर आजतक की सीनियर एंकर चित्रा ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा ! वॉट्सएप पर आख़िरी मैसेज मेरे लिये- तबियत कैसी है चित्रा? हम लोगों ने साथ में हैदराबाद में काम किया था।

आज पता चला अमित विराट नहीं रहा। हार्ट की प्रॉब्लम थी और उसके बाद कोरोना हो गया और फिर मौत। परिवार में 6 साल की बेटी और पत्नी हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...