1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. मॉक ड्रिल के दौरान एक शख्स को बचाते वक्त गई रूस के आपातकालीन मंत्री की जान, आर्कटिक क्षेत्र में कर रहे थे अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान एक शख्स को बचाते वक्त गई रूस के आपातकालीन मंत्री की जान, आर्कटिक क्षेत्र में कर रहे थे अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान एक शख्स की जान बचाते वक्त रूस के आपातकालीन मंत्री की जान चली गई। वे उस समय आर्कटिक क्षेत्र को आपात स्थिति से बचाने के लिए कई विभागों के साथ अभ्यास कर रहे थे। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंत्री की मौत की पुष्टि की है।

By: Amit ranjan 
Updated:
मॉक ड्रिल के दौरान एक शख्स को बचाते वक्त गई रूस के आपातकालीन मंत्री की जान, आर्कटिक क्षेत्र में कर रहे थे अभ्यास

नई दिल्ली : मॉक ड्रिल के दौरान एक शख्स की जान बचाते वक्त रूस के आपातकालीन मंत्री की जान चली गई। वे उस समय आर्कटिक क्षेत्र को आपात स्थिति से बचाने के लिए कई विभागों के साथ अभ्यास कर रहे थे। रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंत्री की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना के बारे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी जानकारी दे दी गई है। उनके मृत शरीर को अब मॉस्को लाने की तैयारी की जा रही है।

ड्यूटी के दौरान हुई दुखद मृत्यु

क्रेमलिन ने बताया कि रूसी आपात स्थिति मंत्रालय ने खेदजनक रूप से सूचित किया है कि येवगेनी जिनिचेव की ड्यूटी के दौरान दुखद मृत्यु हो गई है। इस दुर्घटना के समय वे आर्कटिक क्षेत्र को आपात स्थिति से बचाने के लिए कई विभागों के साथ अभ्यास कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति की जान बचाने की कोशिश में उन्हें गंभीर चोट लगी और अस्पताल लेकर जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

कैमरामैन को बचाते समय हुआ बड़ा हादसा

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, रूस के आपातकालीन मंत्री येवगेनी जिनिचेव एक चट्टान के किनारे खड़े थे। तभी एक कैमरामैन फिसलकर गिर गया। उसे बचाने के लिए जिनिचेव ने उस चट्टान से नीचे पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान वे एक दूसरी चट्टान से टकरा गए और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। वे दोनों अस्पताल में भर्ती थे लेकिन एक आपातकालीन सेवा हेलीकॉप्टर में उनकी मृत्यु हो गई।

रूस की खुफिया एजेंसी में कर चुके थे काम

जिनिचेव का जन्म 1966 में लेनिनग्राद (अब सेंट पीटर्सबर्ग) में हुआ था। 1987 में वह रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी के अधिकारी बन गए और 1991 से रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) में महत्वपूर्ण पदों पर रहे। विभिन्न पदों पर रहते हुए जिनिचेव ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई विदेश यात्राएं भी की। रूसी सुरक्षा सेवा के उप निदेशक के रूप में सेवा करने के बाद 2018 में जिनिचेव आपातकालीन स्थितियों के मंत्री बने थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...