1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. रूस का बड़ा दावा : अगस्त तक वैक्सीन लोगों को दी जाने लगेगी

रूस का बड़ा दावा : अगस्त तक वैक्सीन लोगों को दी जाने लगेगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रूस का बड़ा दावा : अगस्त तक वैक्सीन लोगों को दी जाने लगेगी

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या डेढ़ करोड़ के करीब जा पहुंची है वहीं 5 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है। पूरी दुनिया में करीब 100 से अधिक जगह वैक्सीन बनाने के काम चल रहा है।

इसी बीच कोरोना के इस संकट में एक उम्मीद की किरण रूस ने दिखाई है। दरअसल रूस ने दावा किया है कि अगले महीने से वो अपने नागरिकों को वैक्सीन उपलब्ध करवा देगा वहीं दुनिया के बाकी देशों को सितंबर से आपूर्ति करेगा।

इसी हफ्ते रूस ने 38 लोगों पर इस दवा का परीक्षण किया था। रिसर्च के बाद दावा किया गया कि यह दवा पूरी तरह से सुरक्षित है और इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

रूसी प्रत्यक्ष निवेश फंड (RDIF) के प्रमुख किरिल दिमित्र के मुताबिक उनके पास 1.70 करोड़ वैक्सीन तैयार करने की क्षमता है जिसे आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...