रिपोर्ट – माया सिंह
पटना : देश में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है । एक तरफ कोरोना संक्रमण से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं तो दूसरी तरफ लापरवाही से लोगों की मौत हो रही है । ऐसा ही मामला बिहार के पटना से सामने आया है , जहां कोरोना संक्रमित एक महिला के मौत होने पर परिजनों ने खूब बवाल काटा और गुस्से में चिख-चिखकर अस्पताल में अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी । अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।
महिला के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों के लापरवाही के वजह से उनकी मां की मौत हुई है । इस हंगामे और तोड़-फोड़ के बाद NMCH अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने पटना के डीएम और एसएसपी को लेटर भेजकर अस्पताल में सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है ।
बताया जा रहा है कि दिन गुरूवार को इस अस्पताल में करीब 350 कोरोना मरीज भर्ती थे । वहीं इलाज के दौरान ही इनमें से 17 मरीजों ने दम तोड़ दिया । इसके बाद मृतकों के घरवालों ने अस्पताल में तोड़ – फोड़ शुरू कर दिया ।
दरअसल, बक्सर निवासी मृतक महिला के परिजनों ने जो बताया , सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी । परिजनों का कहना है कि मां कोरना की चपेट में आ गई थी , जिसके इलाज के लिये बक्सर से पटना आये थे । गुरूवार रात 1 बजे अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई । यह देखकर मौजूद परिजन घबड़ा गये और तुरंत डॉक्टर के रूम में उन्हें बुलाने गये लेकिन वहां कोई नहीं मिला , केबिन खाली था ।
इसके बाद भागकर नीचे के फ्लोर पर गये तो वहां के डॉक्टरों ने जवाब दिया कि वे ऊपर के फ्लोर के मरीजों को नहीं देखेंगे । काफी गिड़गिड़ाने के बाद भी कोई डॉक्टर अपने जगह से नहीं हिला । करीब चार घंटों तक सबके सामने अपनी मां की जान की भीख मांगते रहे लेकिन न कोई नर्स और नाहि किसी डॉक्टर को दया आई , वे मां को देखने नहीं आये । इसके बाद मेरी मां देर रात में दूनिया को अलविदा कह गई । सबने मिलकर मेरी मां को मार डाला ।
पीड़ित परिवार ने यह भी बताया है कि जब वे वीडियो बनाना शुरू किये तो अस्पताल के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया और उल्टा उनपर और उनके बहन पर ही गलती का आरोप लगाने लगे । वहीं इस घटना पर कैमरे के आगे डॉक्टरों ने कुछ नहीं बोला पर उनका कहना है कि जब तक प्रशासन की तरफ से उन्हें पुख्त सुरक्षा नहीं मिलेगी वो तब काम नहीं करेंगे ।
बता दें कि NMCH के अधिक्षक विनोद कुमार ने पटना के डीएम को लेटर भेजकर इस घटना के बारे में जानकारी दी है और सुरक्षा की मांग रखी है ।