1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. RSS प्रमुख मोहन भागवत हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

RSS प्रमुख मोहन भागवत हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
RSS प्रमुख मोहन भागवत हुए कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
हरिद्वार: देश में कोरोना की लहर तेज़ी से फ़ैल रही है। जहा एक तरफ वैक्सीनेशन पुरे देश में हो रहा है, वही कोरोना से संक्रमित लोगों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, जो काफी चिंताजनक का विषय बन गई है।

दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी पर संगठन ने है कहा कि उन्हें नागपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बात की जानकारी संघ में शुक्रवार को दी है।

बता दें, मोहन भागवत हाल ही में हरिद्वार कुंभ भी गए थे। वहां उन्होंने कई धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया था। वहीं, उन्होनें हरिद्वार के हरकीपैडी में गंगा पूजन के समय मास्क सही तरीके से नहीं लगाया था।

आपको बता दें शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 1.31 से अधिक केस सामने आए थे। इसी बीच आरएसएस प्रमुख का कोरोना पॉजिटिव आना प्रशासन के लिए गंभीर विषय है। आपको बता दें, उन्होंने 7 मार्च को वैक्सीन की पहले खुराक भी ले ली थी। हालाँकि उनमे कोरोना के सामान्य लक्षण हैं फिर भी सावधानी बरतते हुए उन्हें नागपुर के किंग्ज़वे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संघ ने ट्वीट कर कहा, ‘आरएसएस के सरसंघसंचालक आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मौजूदा समय में उनमें कुछ हल्के लक्षण दिख रहे हैं और एहतियाती उपाय के तौर पर और नियमित परीक्षण करने के लिए उन्हें नागपुर किंग्सवे अस्पताल में भर्रती कराया गया है।’

बता दें, दश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,31,968 नए ममाले सामने आये थे, तो वही वायरस से 780 लोगों की मौत की हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,67,642 हो गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...