रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: देश के मीडिया जगत को उस वक्त गहरा झटका लगा जब तेज तर्राक पत्रकार रोहित सरदाना की मौत की खबर दौड़ने लगी। शुक्रवार को उन्होने नोएडा मेट्रो अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि रोहित सरदाना की मौत हार्ट अटैक से हुई है, वो कोरोना संक्रमित भी थे। अपने बेबाक अंदाज के लिए विख्यात रोहित सरदाना लम्बे समय से टीवी मीडिया का प्रमुख चेहरा रहे। रोहित सरदाना के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।
रोहित सरदाना को डॉ तलवार द्वारा इलाज किया जाना था वह वहां मौजूद नहीं थे। रोहित की पत्नी सुबह तक डॉ पुरुषोत्तम लाल को फोन करती रहीं पर उन्होंने फोन नही उठाया।
स्टेराइड मॉनिटरिंग में देना था लंग इन्फैक्शन के लिए परन्तु मॉनिटरिंग ही नहीं की किसी डॉक्टर नें।#JusticeForRohitSardana
— Prashant Patel Umrao (@ippatel) May 1, 2021
आपको बता दें कि 42 वर्षीय रोहित के निधन के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत पटेल ने ट्वीट कर कहा कि मेट्रो अस्पताल, नोयडा के डॉक्टरों की गलती से रोहित सरदाना की मृत्यु हुई है। उन्होंने लिखा, इस अस्पताल पर 2018 में भी मरीजों से चीटिंग की FIR हुई थी।
मेट्रो अस्पताल, नोयडा के डॉक्टरों की गलती से रोहित सरदाना की मृत्यु हुई है।
We will post all details soon.
इस अस्पताल पर 2018 में भी मरीजों से चीटिंग की FIR हुई थी।@myogiadityanath @SureshKKhanna @dmgbnagar#JusticeForRohitSardana
— Prashant Patel Umrao (@ippatel) May 1, 2021
इसके साथ ही उन्होने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि, रोहित सरदाना को डॉ तलवार द्वारा इलाज किया जाना था वह वहां मौजूद नहीं थे। रोहित की पत्नी सुबह तक डॉ पुरुषोत्तम लाल को फोन करती रहीं पर उन्होंने फोन नही उठाया। स्टेराइड मॉनिटरिंग में देना था लंग इन्फैक्शन के लिए परन्तु मॉनिटरिंग ही नहीं की किसी डॉक्टर नें।
मुझे भी मालूम चला की steroid मॉनिटरिंग में देना था लंग इन्फैक्शन के लिए और मेट्रो हॉस्पिटल ने मॉनिटरिंग ही नहीं की किसी ने,इसकी जाँच हो @dmgbnagar @myogiadityanath @shalabhmani #JusticeForRohitSardana https://t.co/clACvCZR7v
— Manish Singh (@MSinghBJP) May 1, 2021
बताया जा रहा है कि रोहित सरदाना रिकवर हो चुके थे, मेट्रो हॉस्पिटल, नोयडा को मेडिकल बुलेटिन जारी करके बताना चाहिए कि कैसे रिकवर हो चुके रोहित की अचानक हृदय गति रुक गयी और किन परिस्थितियों में उन्हें ICU में रखना पड़ा।
जो व्यक्ति रात तक सबकी मदद कर रहा था वो अचानक कैसे जा सकता है इसकी जाँच होनी चाहिए
आजकल हर जगह से डॉक्टरों की लापरवाही की खबर ही आ रही है इसकी जाँच होनी चाहिए#JusticeForRohitSardana
— कुंवर अजयप्रताप सिंह 🇮🇳 (@iSengarAjayy) May 1, 2021
रोहित के निधन से मीडिया जगत शून्य में चला गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़े नेताओं ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है।
हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ।
वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है।उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शान्ति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 30, 2021
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है।उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शान्ति!