1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. आरजेडी का सीएम नितीश पर बड़ा हमला : वो ना चिल्ला सकते हैं और ना कराह सकते हैं !

आरजेडी का सीएम नितीश पर बड़ा हमला : वो ना चिल्ला सकते हैं और ना कराह सकते हैं !

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आरजेडी का सीएम नितीश पर बड़ा हमला : वो ना चिल्ला सकते हैं और ना कराह सकते हैं !

बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 94 विधान सभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान हुए है। ये सीटें राज्य के 17 जिलों में हैं, जिनमें पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं।

दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है और तीसरे एवं अंतिम चरण के लिए प्रचार अब शुरू हो गया है। दो दिन बाद चुनाव है और दस को मतदान के नतीजे आएंगे और ऐसे में सियासी बयानबाजी खुलकर हो रही है।

चुनाव के अंतिम चरण से पहले आरजेडी और जेडीयू के बीच शब्द बाण चल रहे है। एक तरफ नितीश है जो लोगों के लालू जे जंगलराज की याद दिला रहे है वहीं दूसरी और आरजेडी है जो लगातार तेजस्वी को युवा नेता के रूप में प्रमोट का रही है और सीएम नितीश को नाकाम कह रही है।

इसी कड़ी ने आरजेडी ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ ट्वीट किये है जिसमें उन्होंने सीएम नितीश को बीजेपी की कठपुतली करार दे दिया है। ट्वीट में लिखा गया है, कुछ लोग आपके बच्चों को उनके राज्य गुजरात में जा कर काम ढूँढते, दर दर की ठोकरें खाते और वहाँ की अर्थव्यवस्था को मजबूती देते देखना चाहते हैं ! वो नहीं चाहते कि आपके बच्चे आपके साथ रहें! इसीलिए वो बिहार में नौकरी देना तो दूर, बिहार के चुनाव में नौकरी की बात भी करना नहीं चाहते !

आगे लिखा गया है, भाजपा ने नीतीश जी की वो हालत कर दी है कि वो ना चिल्ला सकते हैं और ना कराह सकते हैं! समझ तो सब रहे हैं पर मजबूर नीतीश जी के पास मन मसोस कर NDA में मैत्री का राग अलापने के अलावा कोई उपाय भी कहाँ है ?

आरजेडी ने लिखा कि युवा नेता तेजस्वी रोडमैप के साथ नौकरी व रोजगार के रूप में एक मजबूत सामाजिक व आर्थिक मुद्दे पर बात कर रहे हैं! और NDA के आयातित, तथाकथित अनुभवी व वृद्ध नेता किस पर बात कर रहे हैं? क्या विज़न है उनका बिहार के लिए? क्या बिहार का भविष्य ऐसे भटकाने वाले नेताओं से सुधरेगा ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...