1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नीतीश कुमार के शपथग्रहण का आरजेडी ने किया बायकॉट, तेजस्वी यादव नहीं होंगे शामिल

नीतीश कुमार के शपथग्रहण का आरजेडी ने किया बायकॉट, तेजस्वी यादव नहीं होंगे शामिल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
नीतीश कुमार के शपथग्रहण का आरजेडी ने किया बायकॉट, तेजस्वी यादव नहीं होंगे शामिल

राष्ट्रीय जनता दल ने सोमवार को होने वाले नीतीश कुमार के शपथग्रहण का बायकॉट करने का फैसला किया है। आरजेडी ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजद शपथग्रहण का बायकॉट करती है।

बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े हैं।

बताया गया है कि शपथ ग्रहण समारोह में राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। वह दिवाली की शाम को ही दिल्ली चले गए थे। इस कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

इसके अलावा महागठबंधन के अन्य नेताओं को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नीतीश कुमार सोमवार शाम 4 बजकर 30 मिनट पर सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल फागू चौहान नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे।

इसके अलावा बीजेपी कोटे से तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। नीतीश कुमार के अलावा करीब 12 से अधिक विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

इसमें बीजेपी के दो डिप्टी सीएम समेत बीजेपी से छह और जेडीयू से भी छह नाम हैं। इसके अलावा हम पार्टी से संतोष मांझी और वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश साहनी भी शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक शपथ लेने वालों में 8 वैसे नाम है जो नीतीश मंत्रिमंडल में पहले भी रह चुके हैं।

दरअसल, एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं। नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड को 43 सीटें मिली हैं। वहीं, महागठबंधन में राजद को 75 सीटें मिली हैं और वह इस बार सदन में सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं, महागठबंधन के दलों में कांग्रेस को 19 और वाम दलों को 16 सीटों पर जीत मिली थी।

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन होगा। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सहयोगी दलों के लगभग 6 विधायकों को राज्यपाल फागू चौहान शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...