रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मुज़फ्फरनगर : हमने ज्यादातर फिल्मों में देखा होगा कि शादी के बाद दूल्हा जब अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट रहा हो, और उसे अचानक से पुलिस ले जाती है। ये सब कहानिया हमने सिर्फ फिल्मों और सीरियल में देखी है। लेकिन उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर में ठीक ऐसा ही मामला सामने आया जिससे आसपास के माहौल में हड़कंप मच गया।
दरअसल, बीते सोमवार को बुढ़ाना थाना क्षेत्र में शादी कर अपनी दुल्हन को वापस ले जाते वक्त दूल्हे को बीच में ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दुल्हन को बिना दूल्हे के घर लौटना पड़ा।
खबर है कि आलोक शुक्ला जिसे गिरफ्तार किया गए है, वो अपने परिवार के साथ नोएडा में रहता है। और वह उसने एक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑफिस खोला हुआ है। आलोक की शादी बुढ़ाना थाना क्षेत्र के सठेड़ी गांव की रहने वाली एक युवती से हुई है। लेकिन इस शादी में भंग तब डाला जब सोमवार को धूम धाम से शादी करने के बाद, अगले दिन सुबह दुल्हन की विदाई हुई।
विदाई के दौरान आलोक की गाडी को पुलिस की गाड़ियों ने घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। आलोक की ऐसी गिरफ्तारी के बाद आसपास के माहौल में हड़कंप मच गया।
पुलिस टीम से पूछे जाने पर मुंबई साइबर सेल की महिला दारोगा शुभांगी सिंह ने बताया कि अलोक शुक्ला के खिलाफ मुंबई में कई लोगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने के आरोप में केस दर्ज कराए हैं। आपको बता दें, इस मामले की कमान साइबर सेल टीम के पास है और उन्होंने ही आलोक का पता लगाया और उसे गिरफ्तार किया है।