1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का बड़ा एलान : डिजिटल की दुनिया में बढ़ रहे है कदम, पढ़ें

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का बड़ा एलान : डिजिटल की दुनिया में बढ़ रहे है कदम, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का बड़ा एलान : डिजिटल की दुनिया में बढ़ रहे है कदम, पढ़ें

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने अब हिंदी भाषा की दुनिया में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। दरअसल मीडिया हाउस ने एलान किया है की वो जल्द ही अपने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat)  के डिजिटल वर्जन को लॉन्च करने वाला है।

नेटवर्क की ओर से कहा गया है, ‘रिपब्लिक भारत डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। इसका फोकस यूजर्स और व्युअर्स को सबसे पहले न्यूज और ब्रेकिंग न्यूज उपलब्ध कराने पर होगा।

इस बारे में ‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ के ग्रुप सीईओ विकास खनचंदानी का कहना है, भारतीय भाषाओं में यह रिपब्लिक का पहला बड़ा कदम है और हर भारतीय भाषा में न्यूज कवर करने के नेटवर्क के पूरे प्रोजेक्ट की यह शुरुआत भर है। आपको बता दे कि खुद अर्नब गोस्वामी भी इस बात को कह चुके है की आने वाले समय में उनकी योजना हर भाषा में चैनल लाने की है।

टेलिविजन में रिपब्लिक भारत पहले ही नंबर वन न्यूज ब्रैंड है और हिंदी डिजिटल में भी इसके सफल होने के पुरे चांस बताये जा रहे है। हिंदी डिजिटल मार्केट में आने के बाद मीडिया हाउस का कहना है की आने वाले समय में वो हर भाषा में डिजिटल चैनल को लांच करने वाले है।

आपको बता दे कि टीम को तैयार करने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पहले से चल रही है। हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म पर रिपब्लिक भारत रोजाना 1000 स्टोरीज को रिपोर्ट और पब्लिश करेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...