1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजपथ पर राष्ट्रपति ले रहे हैं सलामी।

गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजपथ पर राष्ट्रपति ले रहे हैं सलामी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजपथ पर राष्ट्रपति ले रहे हैं सलामी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजपथ पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ ही अगल-अलग रेजिमेंट की परेड शुरू हो गई है। तिरंगा फहराने के वक्त ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो और पीएम मोदी मौजूद थे। देश और दुनिया इस वक्त भारत की अदम्य सैन्य शक्ति का नमूना देख रही है। 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर भारतीय सेना अलग-अलग रेजिमेंट की परेड निकल रही है।

गणतंत्र दिवस परेड पर राफेल विमान की झांकी दिखी। दुनिया के सामने भारत की सैन्य शक्ति का नमूना भीष्म टैंक ने रखा। वहीं भारतीय वायुसेना ने शानदार परेड की। गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर भारतीय सेना के हेलिकॉप्टर्स देखने को मिली। इस समय भारतीय सेना परेड कर रही है जिसमें राजपथ पर भारतीय सेना के अगल-अलग रेजिमेंट अपना करतब दिखा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...