1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. धार्मिक स्थल खुले : रामायण के राम ने की लोगो से ये अपील

धार्मिक स्थल खुले : रामायण के राम ने की लोगो से ये अपील

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
धार्मिक स्थल खुले : रामायण के राम ने की लोगो से ये अपील

अनलॉक वन के दूसरे फेज़ की शुरुआत कल से हो गयी है। जिसमे कई इलाकों में मंदिर, बाज़ार खोल दिए गए है। मंदिर पहुंचने वाले भक्तों को सरकार द्वारा जारी की गई गाइलाइन का पालन करना पड़ेगा।

पिछले 2 महीनों से सारे मंदिर बंद कर दिए गए थे मगर अनलॉक 1.0 के साथ ही मंदिरों को खोलने की अनुमति दे दी गई है।

आपको बता दे कि मंदिरों में दर्शन करने के कुछ सख्त नियम बनाये गए है जिनका पालन हर व्यक्ति को करना होगा।

अब मंदिरों में दर्शन की अनुमति मिलने के बाद रामायण में राम का किरदार निभा चुके अरुण गोविल ने लोगों से ख़ास अपील की है।

उन्होंने ट्वीट किया, आज से धार्मिक स्थन खुल गये हैं। आपकी सुरक्षा ईश्वर को प्यारी है। इसलिए सुरक्षा नियमों का पालन करें। पाठकों की सुविधा के लिए इसी को आगे उन्होंने इंग्लिश में भी लिखा।

आपको बता दे कि लॉकडाउन रामायण फिर से टेलिकास्ट किया गया था और लोगों को ये सीरियल खूब पसंद आया और टीआरपी में भी सीरियल रामायण ने खूब रिकॉर्ड बनाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...