1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में करोना रिकवरी रेट 88.95 प्रतिशत, 3249 नए केस सामने आए हैं

यूपी में करोना रिकवरी रेट 88.95 प्रतिशत, 3249 नए केस सामने आए हैं

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी में करोना रिकवरी रेट 88.95 प्रतिशत, 3249 नए केस सामने आए हैं

यूपी में रिकवरी रेट 88.95 प्रतिशत, 3249 नए केस सामने आए हैंhiii

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के 3249 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 4424 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए।

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में फिलहाल कोविड-19 के 41 हजार 287 एक्टिव केस हैं।

3249 नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 4 लाख 30 हजार 666 तक पहुंच गई है।

इसमें से 3 लाख 83 हजार 086 मरीज इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो चुके हैं। संक्रमण से अभी तक राज्य में कुल 6293 लोगों की मौत हुई है।

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 88.95 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि केस कम आ रहे हैं और पॉजिटिविटी रेट घट रही है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य के मुताबिक, 41 हजार 287 एक्टिव केस में से कुल 19 हजार 430 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

अभी तक संक्रमित पाए जाने के बाद कुल 2 लाख 36 हजार 086 लोगों ने इस विकल्प को चुना और इसमें से 2 लाख 15 हजार 656 अब ठीक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम लगातार ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...