1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर : टांडा थाने में महिला हेल्प डेस्क का नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहाँ ने किया उद्घाटन

रामपुर : टांडा थाने में महिला हेल्प डेस्क का नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहाँ ने किया उद्घाटन

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रामपुर : टांडा थाने में महिला हेल्प डेस्क का नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहाँ ने किया उद्घाटन

रामपुर : उत्तर प्रदेश के मान्य मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के अधीन उत्तर प्रदेश के प्रत्येक थाने व कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क खोले गये। जिसमे महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार व दुव्यर्वहार की शिकायत महिला हेल्पलाइन नम्बर के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क पर इसकी शिकायत कर सकती है। जिसपर तत्काल ही कर्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मान्य मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला हेल्प डेस्क के अधीन आयोजित प्रोग्राम को प्रत्येक थाने में लाइव सुवाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहां ने टांडा थाने में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर मान्य मुख्यमंत्री जी द्वारा इस कदम की सराहना की।

वहीं इस उपलक्ष में राजकीय इंटर कॉलेज में अच्छी रैंक लाने वाली दीपांशी को कोतवाली प्रभारी टांडा का चार्ज दिया गया। तहसील प्रशासन में भी अलग-अलग छात्राओं को उपजिलाधिकारी तहसीलदार व नायाब तहसीलदार के पद से बैठाकर नामित सदस्य के रूप में 2 घंटे चार्ज संभालने का मौका दिया गया।

 

आपको बता दें कि रामपुर मे आज जिले की कमान बेटियों के हाथ में रही। सुबह सवेरे 10:00 बजे जैसे ही सरकारी कार्यालय खुले उस में बैठने वाले आला अधिकारियों की कुर्सियों पर रामपुर जिले की टॉपर रही तथा उल्लेखनीय कार्य करने वाली छात्राओं को न केबल बैठाया गया, बल्कि उनको सरकारी कार्यकलाप से अवगत कराते हुए जनता की फरियाद सुनने का और उन पर समुचित आदेश करने का भी मौका दिया गया।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए रामपुर के जिलाधिकारी अंजनेय कुमार सिंह द्वारा की गई एक नई पहल के तहत जिसमें रामपुर जिले की टॉपर छात्राओं और उल्लेखनीय कार्य करने वाली छात्राओं के हाथों में रामपुर पुलिस और प्रशासन सरकारी विभागों की कमान दे दी गई। इस मौके पर संबंधित अधिकारी इन बेटियों के सहायक के रूप में मौजूद रहे और सरकारी प्रक्रिया की इन बेटियों को जानकारी देते रहे।

वह इस मौके पर उपजिलाधिकारी अभय कुमार पांडे जी ने बताया कि यह जो इस समय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वह नारी शक्ति सम्मान की श्रंखला में चलाया जा रहा है। हमारे भारत की संस्कृति की यह विशेषता और परंपरा रही है कि नारी शक्ति को हम लोग प्रमुखता देकर चलते हैं और वर्तमान सरकार वर्तमान शासन की जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं तभी समलीभूत हो सकती हैं।

जब नारी को बराबरी का दर्जा या कदाचित और ऊपर का दर्जा दिया जाए इस सम्मान के क्रम में जो हमारी मेधावी बच्चियां हैं। हमारे क्षेत्र की यह बच्चियां है कुमारी खुशबू, कुमारी सानू और यह नया तहसीलदार के रूप में एसडीएम के रूप में मैंने उनका सम्मान किया है। तो इनका सम्मान नारी शक्ति के सम्मान का एक रूप है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...