1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामपुर : आजम खान के क़रीबी पूर्व सीओ के निर्माणाधीन इमारत पर चला बुलडोजर, पढ़े

रामपुर : आजम खान के क़रीबी पूर्व सीओ के निर्माणाधीन इमारत पर चला बुलडोजर, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रामपुर : आजम खान के क़रीबी पूर्व सीओ के निर्माणाधीन इमारत पर चला बुलडोजर, पढ़े

सांसद आजम खान के साथ ही उनके करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसता चला जा रहा है।

कुछ इसी तरह का एक मामला रामपुर में उस समय देखने को मिला जब आजम खान के बेहद करीबी पूर्व सीओ आले हसन की परिवारिक संपत्ति में से एक निर्माणाधीन इमारत पर आरडीए ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया।

रामपुर के पूर्व सीओ सिटी आले हसन सांसद आजम खान के बेहद करीबी रहे हैं।

सपा शासनकाल में पूर्व सीओ सिटी का क़द इतना बुलंद था कि बड़े-बड़े आईपीएस उनके नाम के आगे भाई लगाकर उन्हें संबोधित किया करते थे  .

लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली की पोल खुल गई और वह कानूनी शिकंजे में फस गए।

आले हसन इन दिनों जेल में बंद है वही उनके परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज एक निर्माणाधीन इमारत प्रशासन के निशाने पर आ चुकी है।

रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम उनकी इस इमारत पर पहुंची और उक्त निर्माण को अवैध मानते हुए बुलडोजर से इसे जमींदोज कर दिया गया है।  मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

एडीएम एवं आरडीए सचिव जगदंबा प्रसाद गुप्ता के मुताबिक पूर्व सीओ आले हसन के दोनों बेटे के नाम से सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित फोटो चुंगी के निकट एक प्लाट पर निर्माण कराया जा रहा था।

तभी इसकी दुरुस्ती को लेकर आरडीए की ओर से नोटिस भेजा गया लेकिन जब नोटिस का जवाब ना मिला तो अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...