गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया है। रामविलास पासवान को सम्मानित किए जाने पर उनके पुत्र और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि यह पार्टी के हर सदस्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है और परिवार के लिए एक भावुक लम्हा है।
चिराग ने आगे लिखा पापा ने पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए व वंचित दलित पिछड़ो की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित किया।भारत सरकार द्वारा पापा को 51 साल के बेदाग़ राजनैतिक जीवन के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।
पापा ने पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए व वंचित दलित पिछड़ो की लड़ाई लड़ने के लिए समर्पित किया।भारत सरकार द्वारा पापा को 51 साल के बेदाग़ राजनैतिक जीवन के लिए पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।@PMOIndia @HMOIndia @rashtrapatibhvn pic.twitter.com/4jDlJc5zK5
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) January 25, 2021
उन्होंने ट्वीट करके कहा आदरणीय प्रधान मंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी पापा की अंतिम साँस तक उनके साथ खड़े थे। पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्रीजी ने पापा को हमेशा सम्मान दिया।पद्मभूषण पुरस्कार के लिए मेरे परिवार और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
आदरणीय प्रधान मंत्री जी श्री नरेंद्र मोदी जी पापा की अंतिम साँस तक उनके साथ खड़े थे। पापा के जाने के बाद भी प्रधानमंत्रीजी ने पापा को हमेशा सम्मान दिया।पद्मभूषण पुरस्कार के लिए मेरे परिवार और लोक जनशक्ति पार्टी की तरफ़ से प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार🙏@PMOIndia @narendramodi
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) January 25, 2021
उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा पापा में नहीं रहने पर इस सम्मान के लिए पुरे देश का व उन सभी पापा के साथीयों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने उनके जीवन पर असर डाला।पद्मभूषण अवार्ड के लिए महामहिम राष्ट्रपति,आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय गृह मंत्री अमित शाह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
पापा में नहीं रहने पर इस सम्मान के लिए पुरे देश का व उन सभी पापा के साथीयों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने उनके जीवन पर असर डाला।पद्मभूषण अवार्ड के लिए महामहिम राष्ट्रपति,आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं आदरणीय गृह मंत्री @AmitShah जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) January 25, 2021
उन्होंने आगे लिखा लोकजनशक्ति पार्टी के हर एक सदस्य के लिए पार्टी के संस्थापक को पद्मभूषण अवार्ड मिलना अत्यंत गर्व की बात है।परिवार के लिए भी यह भावुक लम्हा है। लोक जनशक्ति पार्टी इस सम्मान से मिली नयी ऊर्जा के साथ पापा के सपनो को पूरा करेगी। लोजपा परिवार के हर एक सदस्य को बधाई।
लोकजनशक्ति पार्टी के हर एक सदस्य के लिए पार्टी के संस्थापक को पद्मभूषण अवार्ड मिलना अत्यंत गर्व की बात है।परिवार के लिए भी यह भावुक लम्हा है। लोक जनशक्ति पार्टी इस सम्मान से मिली नयी ऊर्जा के साथ पापा के सपनो को पूरा करेगी। लोजपा परिवार के हर एक सदस्य को बधाई।@LJP4India
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) January 25, 2021
इस ही के साथ आप को बता दे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ-साथ असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल को भी मरणोपरांत पद्मभूषण अवार्ड से नवाजा गया है।