1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. LAC से रक्षा मंत्री की चीन को चेतावनी : कोई एक इंच ज़मीन नहीं ले सकता है

LAC से रक्षा मंत्री की चीन को चेतावनी : कोई एक इंच ज़मीन नहीं ले सकता है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
LAC से रक्षा मंत्री की चीन को चेतावनी : कोई एक इंच ज़मीन नहीं ले सकता है

सीमा पर चीन से चल रही डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज दो दिवसीय दौर पर लद्दाख पहुंचे. इस दौरान रक्षा मंत्री चीन से सटी एलएसी का जायजा लिया।

Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और थलसेना प्रमुख, जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद रहे।

दरअसल गलवान की घटना के बाद राजनाथ पहली बार लद्दाख का दौरा कर रहे हैं. 15 जून को गलवान घाटी में चीन से झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे।

भारतीय जवानों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत जारी है, लेकिन इसका कहां तक हल निकल सकता है इसकी मैं गारंटी नहीं दे सकता।

Image

लेकिन मैं आपको इतना जरूर आश्वस्त कर सकता हूं कि दुनिया की कोई भी ताकत हमारी एक इंच भी जमीन हमसे नहीं ले सकती है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  बातचीत से विवाद को सुलझा लिया जाता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

बताते चले, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख का अचानक दौरा कर चीन के साथ सीमा विवाद से निपटने में  कड़ा सन्देश चीन को दे दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...