पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर आज पूरा देश उन्हे याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी ने गुरूवार को अपने पिता को याद करते हुए लिखा, एक सच्चे देशभक्त, उदार और परोपकारी पिता का पुत्र होने पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री के रूप में राजीव जी ने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया।
ट्वीट में राहुल ने लिखा, अपनी दुरंदेशी से देश के सशक्तीकरण के लिए उन्होंने जरूरी कदम उठाए। आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं स्नेह और कृतज्ञता से उन्हें सादर नमन करता हूं।
इसी दौरान राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा आज पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर हर देशवासी ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस ने कहा, कोरोना महामारी के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि इस बार पुण्यतिथि पर इश्तहार देने के बजाय यह सारी राशि मजदूर-कामगार भाइयों की मदद में लगाई जाएगी। पूरे देश में कांग्रेसजनों ने भी इस प्ररेणा दिवस पर हर जरूरतमंद की सेवा का संकल्प ले अपना हर प्रयास इस दिशा में केंद्रित करने का प्रण दोहराया है।