1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान की गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, आदेश जारी

राजस्थान की गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, आदेश जारी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान की गहलोत सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, आदेश जारी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दूसरे लहर का कहर लगातार जारी है। कोरोना से संक्रमित मरीज ऑक्सीजन और दवाईयों की कमीं से लगातार दम तोड़ रहें हैं। महामारी के दूसरे लहर ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है। एक ओर देश कोरोना महामारी से निजात पाने में लगा हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर ब्लैक फंगस ने भी सरकार ची चिंता बढ़ा दी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान की गहलोत सरकार ने कर माइकोसिस (Black fungus) रोग को महामारी घोषित कर दिया है।

बुधवार को राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान महामारी अधिनियम-2020 की धारा-3 की सहपठित धारा-4 के तहत म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) को संपूर्ण राज्य में महामारी व अधिसूचनीय रोग अधिसूचित किया गया है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा अखिल अरोड़ा की ओर से जारी इस अधिसूचना के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के प्रभाव के कारण म्यूकर माइकोसिस के मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है. ब्लैक फंगस के कोरोना वायरस संक्रमण के दुष्प्रभाव के रूप में सामने आने और कोविड-19 तथा ब्लैक फंगस का एकीकृत व समन्वित उपचार किए जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया।

आपको बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) बीमारी के मामले सामने आने को चिंता जताई थी। विशेषज्ञों के अनुसार यह बीमारी कोरोना वायरस से ठीक हुए मधुमेह के रोगियों में अधिक हो रही है।

ब्लैक फंगस की बिमारी में पीड़ित की आंखों की रोशनी जाने के साथ ही जबड़े तक को निकालने की नौबत आ रही है। राजस्थान में करीब 100 मरीज ब्लैक फंगस से प्रभावित हैं। इनके उपचार के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में अलग से वार्ड बनाया गया है। वहां पूरे प्रोटोकॉल के अनुसार इसका इलाज किया जा रहा है। वहीं देश में 400 से 500 ब्लैक फंसग के मामले सामने आ चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...