1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राजस्थान: पटाखों पर बैन की हिंदुओं पर जजिया टैक्स से हुई तुलना, पढ़ें

राजस्थान: पटाखों पर बैन की हिंदुओं पर जजिया टैक्स से हुई तुलना, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राजस्थान: पटाखों पर बैन की हिंदुओं पर जजिया टैक्स से हुई तुलना, पढ़ें

राजस्थान की सरकार ने लॉकडाउन को लेकर नए गाइडलाइंस जारी किए हैं। इसके तहत सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 16 नवंबर तक बंद रहेंगे। वहीं स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, एन्टरटेनमेन्ट पार्क आदि पहले के आदेश के अनुसार 30 नवंबर तक बंद रहेंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में जनता के जीवन की रक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है और इसलिये राज्य सरकार ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर रोक लगाने का फैसला किया है।

इसके बाद बीजेपी विधायक अशोक लाहोटी ने दिवाली पर पटाखे पर रोक पर अशोक गहलोत को हिंदू विरोधी बताया है और कहा कि ये हिंदुओं पर जजिया टैक्स लगाने जैसा है।  इसके अलावा बीजेपी विधायक मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदूषण रोकने के लिए ईद पर बकरों की कुर्बानी पर भी पाबंदी लगनी चाहिए, क्योंकि उससे भी प्रदूषण फैलता है।

सीएम अशोक गहलोत ने कहा था कि आतिशबाजी से होने वाले प्रदूषण से कोविड फैलने का खतरा बढ़ता है तथा संक्रमित व्यक्तियों और ठीक हो चुके लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। सीएम गहलोत ने पटाखों के विक्रय के अस्थायी लाइसेंस पर रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शादी व अन्य समारोह में भी आतिशबाजी को रोका जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...