1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे ने 17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस को फिर से चलाने का फैसला किया

फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे ने 17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस को फिर से चलाने का फैसला किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे ने 17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस को फिर से चलाने का फैसला किया

फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे ने 17 अक्टूबर से
तेजस एक्सप्रेस को फिर से चलाने का फैसला किया

लॉकडाउन के दौरान भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्य तक पहुंचाने के रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की।

इसके बाद रेलवे ने लॉकडाउन में अलग-अलग जगहों पर फंसे लोगों, छात्रों, पर्यटकों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया।

फिर जैसे-जैसे देश अनलॉक होता जा रहा है, रेलवे भी ट्रेनों की संख्या बढ़ाता जा रहा है। रेलवे ने फेस्टिव सीजन को देखते हुए 17 अक्टूबर से तेजस एक्सप्रेस को फिर से पटरी पर दौड़ाने का फैसला किया है।

इस फैसले के बाद 17 अक्टूबर से IRCTC की तेजस एक्सप्रेस एक बार फिर से दौड़ने लगेगी।

फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेलवे ने तेजस एक्सप्रेस को फिर से चलाने का फैसला किया है।

दशहरा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की संख्या को देखते हुए तेजस एक्सप्रेस को फिर से चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। 17 अक्टूबर से ये ट्रेन पटरियों पर दौड़ने लगेगी।

17 अक्टूबर से तलने वाली तेजस एक्सप्रेस के लिए 8 अक्टूबर से बुकिंग की शुरुआत हो रही है। देश की पहली निजी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस की शुरुआत पिछले साल की गई थी।

पहली तेजस एक्सप्रेस लखनऊ से नई दिल्ली के लिए चलाई गई थी। इस ट्रेन के संचालन, प्रबंधन की जिम्मेदारी IRCTC की है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन देश की पहली ऐसी ट्रेन हैं, जो लेट होने पर यात्रियों को मुआवजा देती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...