आप को बता दे कि तीसरे चरण के चुनाव में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली तथा समस्तीपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान आरंभ होने के बाद शनिवार को बिहार की जनता से अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके अपील की कि वे मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत करें।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा , ‘‘आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मज़बूत करें।’’
आज बिहार में अंतिम चरण की वोटिंग है।
सभी वोटरों से अपील है कि इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने वोट के माध्यम से लोकतंत्र को मज़बूत करें।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 7, 2020
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 28 अक्टूबर को राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था। इसके बाद 3 नवंबर को दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो चुका है।
राज्य में अब तीसरे चरण में 7 नवंबर यानी आज 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव की कुल 243 सीटों के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। साथ ही वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।
तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समेत राज्य सरकार के 11 मंत्रियों -विजेंद्र प्रसाद यादव, खुर्शीद अहमद, प्रमोद कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, बीमा भारती, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, कृष्ण कुमार ऋषि, नरेंद्र नारायण यादव, रमेश ऋषिदेव, सुरेश शर्मा सहित 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं।
तीसरे चरण में 2,35, 54 ,71 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1,23,25,780 पुरुष, 1,12,05,378 महिला एवं 894 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। इनके अतिरिक्त 22,019 सर्विस मतदाता भी अपना वोट डालेंगे।
आप को बता दे कि तीसरे चरण के चुनाव में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली तथा समस्तीपुर जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।