1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पढ़े

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पढ़े

केंद्र सरकार की तरफ से पारित किये गए नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कुछ दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि वे सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन कोई शर्त नहीं मानेंगे।

वहीं इस आंदोलन को विपक्षी पार्टियों का पूरा समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस पार्टी के साथ साथ आप भी किसानो का समर्थन कर रही है। कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वांड्रा ने किसानों के पक्ष में एक बार फिर ट्वीट किया है। एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने पूछा है कि किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं?

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, “नाम किसान कानून। लेकिन सारा फायदा अरबपति मित्रों का। किसान कानून बिना किसानों से बात किए कैसे बन सकते हैं? उनमें किसानों के हितों की अनदेखी कैसे की जा सकती है? सरकार को किसानों की बात सुननी होगी। आइए मिलकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएं।”

राहुल गांधी ने भी वही वीडियो शेयर करते हुए लोगों से किसानों के पक्ष में आवाज उठाने की गुजारिश की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “मोदी सरकार ने किसान पर अत्याचार किए- पहले काले क़ानून फिर चलाए डंडे लेकिन वो भूल गए कि जब किसान आवाज उठाता है तो उसकी आवाज पूरे देश में गूंजती है। किसान भाई-बहनों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आप भी #SpeakUpForFarmers अभियान के माध्यम से जुड़िए।”

आप को बता दे कि इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने एक तस्वीर को साझा करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। तस्वीर में एक जवान बुजुर्ग किसान पर डंडे चलाता हुआ नजर आ रहा है।

राहुल ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘बड़ी ही दुखद फोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया। यह बहुत खतरनाक है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...