बिहार चुनाव के मद्देनज़र राहुल गांधी लगातार पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर हमला कर रहे हैं। राहुल अपनी चुनावी सभाओं में भी बिहार के सीएम और पीएम पर निशाना साधते नज़र आए हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मज़दूरों के अलग-अलग राज्यों से उत्तर प्रदेश और बिहार लौटने का वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने मज़दूरों की मदद की।
राहुल गाँधी वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की। यही सच है।”
जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-यूपी की ओर भूखे, प्यासे पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारी ने ये शर्मनाक बर्बरता की।
कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की।
यही सच है। pic.twitter.com/jP5zrMqu6n
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 4, 2020
इससे पहले राहुल गांधी ने बीते रोज़ अपनी रैलियों की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आज की जन सभाओं में बिहार ने एक बार फिर अपने जज़्बे से ये साफ़ कर दिया है कि झूठ और कुशासन अब और नहीं। चाहे नौजवान हों, बुज़ुर्ग या माताएं-बहनें, सबके चेहरे पर एक बेहतर कल की आशा थी। आप इतनी भारी संख्या में हमसे मिलने आए, इसके लिए धन्यवाद।
आज की जन सभाओं में बिहार ने एक बार फिर अपने जज़्बे से ये साफ़ कर दिया है कि झूठ और कुशासन अब और नहीं। चाहे नौजवान हों, बुज़ुर्ग या माताएँ-बहनें, सबके चेहरे पर एक बेहतर कल की आशा थी।
आप इतनी भारी संख्या में हमसे मिलने आए, इसके लिए धन्यवाद। pic.twitter.com/uLCLQzy1Ri
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 3, 2020
आप को बता दें कि बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के तहत 94 विधान सभा क्षेत्रों में मंगलवार को मतदान हुए है। ये सीटें राज्य के 17 जिलों में हैं, जिनमें पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय,खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं।
दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1463 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें 146 महिला और एक ट्रान्सजेण्डर उम्मीदवार शामिल हैं। महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 उम्मीदवार और दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
दूसरे चरण में बीजेपी के 44, जेडीयू के 34, आरजेडी के 52 उम्मीदवार, कांग्रेस के 22, सीपीआई और सीपीएम के 4-4 उम्मीदवार के अलावा रालोसपा के 33, बसपा के 31 और लोजपा के 44 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।