दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा ऐसी भड़की कि इसने अपने जद्दोजद में 40 से भी ज्यादा लोगों को ले लिया। हिंसा तो खत्म हो गई लेकिन कई लोग आज भी भूखा सो रहे हैं, कईयों की आंखें आज भी नम हैं, किसी ने पिता खो दिया तो किसी ने बेटा, लोगों के मकान उजड़ गए, यहां तक की जिंदगी भर की कमाई खत्म हो गई। हिंसकों को किसी की जान की परवाह नहीं थी उन्हें दिख रहा था तो सिर्फ सामने वाले की जांन।
खुन के प्यासे इन दरिंदों ने 40 से भी ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार कर उनके खून से होली खेली। इन हिंसां वाले इलाकों में अजित डोभाल से लेकर कई लोगों ने दौरा किया अब कांग्रेस की भी आंख खुल गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी अब इन इलाकों का दौरा करेंगे और उनके साथ पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।
अपनी विवादास्पद बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि राहुल गंधी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल आज ही दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों के दौरे पर जाएगा। इससे पहले मंगलवार को संसद भवन जाते समय राहुल ने कहा था कि हम सदन में दिल्ली हिंसा के मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार पर दबाव बना रहे हैं।
वहीं, बुधवार को भी दिल्ली हिंसा पर चर्चा को लेकर दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित कर गई। और राज्यसभा कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।