राहुल गांधी ने हाथरस के पीड़ित परिवार की साथ हुई मुलाकात की वीडियो ट्वीट किया, देखिए वीडियो
हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के षड्यंत्र के आरोप के बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को अपनी यात्रा के दौरान पीड़ित परिवार के साथ हुई अपनी बातचीत का एक वीडियो जारी किया है।
कथित बातचीत में राहुल गांधी को पीड़ित परिवार से कहा रहे हैं कि, वे भय में मत रहें और गाँव मत छोड़ो। मेरे गांव आने का उनका एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि परिवार सुरक्षित है या नहीं।
बुधवार शाम राहुल गांधी ने हाथरस के पीड़ित परिवार की साथ हुई मुलाकात की वीडियो ट्वीट कर लिखा कि, देखिए, हाथरस पीड़िता के परिवार को यूपी सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा बुधवार शाम राहुल गांधी ने हाथरस के पीड़ित परिवार की साथ हुई मुलाकात की वीडियो ट्वीट कर लिखा कि, देखिए, हाथरस पीड़िता के परिवार को यूपी सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा।
देखिए, #Hathras पीड़िता के परिवार को UP सरकार के कैसे-कैसे शोषण और अत्याचार का सामना करना पड़ा।
उनके साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत ज़रूरी है। pic.twitter.com/fvzxtmRjU6
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2020
उनके साथ हुए अन्याय की सच्चाई हर हिंदुस्तानी के लिए जानना बहुत ज़रूरी है। वीडियो में पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार की शिकायत की और बताया कि कैसे उन्हें अपनी बेटी के शरीर को देखने की अनुमति नहीं दी गई, जिसका अंतिम संस्कार रात के अंधेरे में कर दिया गया।