महिला सुरक्षा और बच्चियों के साथ रेप की घटना को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी लगातार सीएम योगी और बीजेपी पर हमलावर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने पंजाब में हुए एक दलित बच्ची के रेप को लेकर राहुल गाँधी और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया है और उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए है।
दरअसल, होशियारपुर के टांडा गांव में छह साल की दलित लड़की के दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर लोगों में गुस्सा है। उसी के ऊपर केंद्रीय मंत्री ने आज कहा, कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को राजनीतिक रैलियों की बजाय पीड़ित परिवार से मुलाकात करनी चाहिए।
Neither Sonia Gandhi, @RahulGandhi nor @priyankagandhi have cared to visit the family of the victim in Tanda. They don't pay heed to the injustice done to women in the states ruled by their party but visit Hathras & other places for a photo op with the victim's family@BJP4India
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) October 24, 2020
जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान और पंजाब में लगातार ऐसे अपराध सामने आए हैं लेकिन महिलाओं के खिलाफ हुए ऐसे अपराधों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोई संज्ञान नहीं लिया है जबकि उन्हें पीड़ित परिवार के घर जाकर मुलाकात करनी चाहिए।
आपको बता दे, यूपी के हाथरस गैंगरेप और हत्या के मामले में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिले थे। उनकी पुलिस से झड़प भी हुई थी जिसके बाद योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका समेत पांच नेताओं को हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने की अनुमति दी थी।
अब उनके इस सवाल के ऊपर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर उनकी बात का जवाब दिया है।
Unlike in UP, the governments of Punjab and Rajasthan are NOT denying that the girl was raped, threatening her family and blocking the course of justice.
If they do, I will go there to fight for justice. #Hathras
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 24, 2020
अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने जावड़ेकर को जवाब देते हुए लिखा, यूपी की तरह पंजाब और राजस्थान की सरकारें इस बात से इनकार नहीं कर रही हैं कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ था, ना ही पीड़ित के परिवार को धमकाया जा रहा है और ना ही न्याय का मार्ग अवरुद्ध हुआ है और अगर वे ऐसा करते हैं, तो मैं न्याय के लिए लड़ने जाऊंगा।