1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. बिहार में बोले राहुल गांधी : नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा

बिहार में बोले राहुल गांधी : नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बिहार में बोले राहुल गांधी : नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा

बिहार चुनाव में दो चरण के मतदान संपन्न हो गए है और तीसरे चरण की वोटिंग में सिर्फ दो दिन बचे है। इसी बीच आज किशनगंज में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया है। इस जनसभा में उन्होंने बीजेपी और जेडीयू पर जमकर आरोप लगाए है। उन्होंने नितीश और मोदी की जोड़ी की विफल बताया है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने मजदूरों के आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था करवाई। हम सरकार में नहीं हैं, लाखों के लिए नहीं कर पाए लेकिन जितने लोगों की मदद हम कर पाए, हमने की।

कटिहार में हर साल बाढ़ आती है, हर साल आपको नुकसान होता है लेकिन इस नुकसान से उबरने के लिए मोदी जी और नीतीश जी ने क्या किया? आप देश को 20% मक्का देते हो, क्या आपको सही दाम मिलता है? सही दाम दिलवाने के लिए मोदी जी और नीतीश जी ने क्या किया ?

यहाँ आए सभी युवाओं से मैं पूछना चाहता हूँ कि मोदी जी ने कहा था कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देंगे, नीतीश जी ने भी कहा था लेकिन कहाँ हैं रोजगार? अगर आपने रोजगार दिये तो आज युवा बेरोजगार क्यों हैं ?

उन्होंने कहा, नीतीश जी और मोदी जी ने मिलकर बिहार को लूटा है। बिहार के किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों को नष्ट किया है। अब बिहार के युवाओं और किसानों ने मन बना लिया है कि महागठबंधन को चुनाव जीताना है और बिहार को बदलने का काम शुरू करना है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...