1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. राहुल गाँधी ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की, पढ़े

राहुल गाँधी ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहुल गाँधी ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की, पढ़े

विधानसभा चुनावों को लेकर सरकार और विपक्ष जनता का विश्वास और जीत हासिल करने में जुटी है। वहीं, कांग्रेस चुनावों में मतदाताओं का भरोसा जीतने के लिए बीजेपी समेत प्रधानमंत्री पर लगातार वार कर रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना रावण से की है।

अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को अब रावण कह दिया। उन्होंने कल वालमीकि नगर की रैली में कहा कि आमतौर पर दशहरे में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं।

लेकिन इस बार पहली बार देखने को मिला कि पंजाब में दशहरे पर नरेंद्र मोदीजी, अंबानीजी और अडानीजी के पुतले जलाए जा रहे हैं। ऐसा पूरे पंजाब में देखने को मिला। कारण क्या है, आज भारत का किसान नरेंद्र मोदी जी का पुतला क्यों जला रहा है।

ये दुख की बात है कि देश का किसान दशहरे पर देश के प्रधानमंत्री का पुतला जला रहे हैं। साल 2006 में जो गलती नीतीश कुमार ने की उसी गलती को पीएम मोदी ने देश भर में लागू कर दिया है।

शहर का सहारा गांव होता है, गांव का सहारा किसान होता और किसान का सहारा खेत होता है। इसलिए किसान के बिना शहर नहीं चल सकता है। ये भारत की सच्चाई है। लेकिन नरेंद्र मोदी जो कानून लेकर आए हैं वह भारत के किसानों पर आक्रमण है।

बिहार में 2006 में मंडी के सिस्टम और एमएसपी के सिस्टम को खत्म किया गया था। नए सिस्टम में गन्ना किसान चाहे कुछ भी कर ले उसे सही दाम नहीं मिलेगा। बंद चीनी मिलों पर प्रधानमंत्री के वादे की याद दिला रहे थे लेकिन हमले के चक्कर में शब्दों की मर्यादा पर कुछ आगे निकल गए।

राहुल यहीं नहीं रुके, प्रधानमंत्री को झूठा भी कह दिया। हमारे पीएम दिनभर बिहार के सीएम के साथ भाषण देते हैं। कहते हैं- मैं चीनी दूंगा, फिर एकसाथ चाय पिएंगे। कभी दूसरे देशों की बात करते हैं।

मगर देश के सामने रोजगार की सबसे बड़ी समस्या है। अब पीएम नहीं कहते कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा। जानते हैं कि झूठ बोला था। मैं गारंटी देता हूं और आज कह दें कि मैं 2 करोड़ रोजगार दूंगा तो शायद भीड़ उनको भगा दे।

ये पहली बार नहीं है कि वोट के लिए कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पर्सनल अटैक किया हो। 2007 में गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहा था, तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

आपको बता दें, कांग्रेस लगातार कड़े शब्दों का उपयोग कर जनता का भरोसा जीतने में जुटी है। इससे पहले कांग्रेस की ओर से मोदी के लिए तरह-तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते देखा है। मौत का सौदागर, भस्मासुर, हिटलर, नीच, नालायक, औरंगजेब, तुगलक जैसे शब्दों का उपयोग कांग्रेस ने मोदी के लिए किया है। लेकिन मोदी हर बार इन्हीं शब्दों को सीढ़ी बनाकर सत्ता के शिखर पर पहुंच गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...