बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार उतरीं प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने शनिवार को दरभंगा में एक बूथ पर मतदान किया। इस दौरान वह अपनी चुनावी जीत को लेकर आश्वस्त दिखीं। दरभंगा में वोट डालने के बाद पुष्पम प्रिया ने कहा कि एक मतदाता के तौर पर वोट डाला। वह पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें आगे बढ़ने का हक है।
उन्होंने आगे कहा हम आगे तभी बढ़ पाएंगे जब लालू जी और नीतीश जी से मुक्ति पाएंगे। यही सोच कर हमने वोट किया है। नीतीश कुमार कहते हैं कि यह उनका अंतिम चुनाव है, लेकिन वह चुनाव ही कहां लड़े।
https://twitter.com/PushpamPriyaCh1/status/1324953186482888705?s=20
पुष्पम प्रिया ने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री उम्मीदवार के तौर पर बोल रहे तो यह नहीं होना चाहिए था। हमने उन्हें 15 साल दिए हैं। उन्हें सम्मान के साथ रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए थी।
https://twitter.com/PushpamPriyaCh1/status/1324367556828819457?s=20
पुष्पम प्रिया ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे। लोग सपोर्ट कर रहे हैं। बिहार में राजनीति का स्तर गिर गया है। चुनाव में पैसा बांटा जाता है। दूसरा, लोगों को लड़या जाता है। दो समुदाय के लोगों को लड़या जाता है। मिथिला बुद्धि के लिए जाना जाता है।
https://twitter.com/PushpamPriyaCh1/status/1324952867166425089?s=20
आप को बता दे कि पुष्पम प्रिया बांकीपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। यहां से तीन बार के सीटिंग विधायक नितिन नवीन का मुकाबला खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताने वालीं प्लूरल्स पार्टी प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी और शत्रुध्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा से है।
नितिन बीजेपी प्रत्याशी हैं जबकि लव सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पहली बार चुनाव मैदान में हैं।बता दें कि पुष्पम प्रिया के लिए यह पहला चुनाव है।