1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पंजाब सरकार ने 1 दिसंबर से किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान, नियमों तोड़ने पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना

पंजाब सरकार ने 1 दिसंबर से किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान, नियमों तोड़ने पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पंजाब सरकार ने 1 दिसंबर से किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान, नियमों तोड़ने पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना

देश में लगातार सामने आ रहे नए मामले को देखते हुए सभी राज्य के सरकार ने कड़े कदम उड़ने शुरु कर है। इस बीच खबर आ रही है कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में नए प्रतिबंधों को लागू करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। पंजाब के सभी शहरों और कस्बों में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में कोरोना संबंधी नियम (मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने) नहीं मानने वालों पर दोगुना फाइन लगाया जाएगा।

नाइट कर्फ्यू के अलावा 1 दिसंबर से सभी होटल, रेस्तरां और विवाह स्थलों को रात 9:30 बजे बंद करने का निर्देश दिया गया है। 15 दिसंबर को इन पाबंदियों की समीक्षा की जाएगी। इसी के साथ उन्होंने आगे कहा के नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना वर्तमान 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये किया जा रहा है।

आदेश में कहा गया है कि सभी होटल, रेस्तरां और मैरिज पैलेस के खुलने का समय भी 9.30 बजे तक होगा। मुख्यमंत्री ने लोगों को किसी भी परिस्थिति में इन नियमों का उल्लंघन नहीं करने के लिए सचेत किया।

आप को बता दे कि मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 1,47,665 मामले सामने आए हैं। ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,36,178 है। अब तक राज्य में 4,653 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी है। राज्य में अब भी कोरोना के 6834 एक्टिव केस मौजूद हैं।

आप को बताते चले कि नाइट कर्फ्यू लगाने वाला पंजाब छठा राज्य बन गया है। इससे पहले राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया जा चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...