रिपोर्ट:खुशी पाल
पीछले दिनों पंजाब(punjab) की राजनीति में कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू(Navjot singh sidhu)) को हर विपक्षी पार्टी अपना निशाना बना रही थी। ‘आप’ के प्रवक्ता राघव के हाल ही के दिए बयान में उन्होंने सिद्धू के लिए कुछ भड़कीले बयान दिए थे। उन्होंने सिद्धू को कहा कि वह 15 सालों से राजनीति में है लेकिन उन्होंने आज तक पंजाब की जनता के लिए एक भी काम नहीं किया। इसी तरह कई बार विपक्षी पार्टियों की निशाना बन चुके सिद्धू अब तंग आ चुके है। हाल ही में उन्होंने अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र का खुलासा किया है।

सिद्धू ने पंजाब मॉडल पर बात की
हाल ही में सिद्धू ने चुनावी घोषणा पत्र का खुलासा किया है। सिद्धू ने अपने पंजाब मॉडल पर बात की। जालंधर पहुंचे सिद्धू ने मंगलवार को पंजाब मॉडल का विजिन रखकर 13 सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इनको जल्द ही पूरा किया जाएगा। इसके अलावा इसे चुनावी घोषणा पत्र का हिस्सा भी बनाया जाएगा। चुनाव घोषणा पत्र दाखिल करते वक्त सिद्धू के साथ कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और चुनावी घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें: AAP प्रभारी Raghav Chadha ने Sidhu के खिलाफ दिया भड़कीला बयान….

सिद्धू का बयान
आपको बता दें कि हाल ही के सिद्धू के बयान में वो कहते हुए नज़र आए कि ‘हम विजन पर काम कर रहे हैं… सपने बेचकर सरकार नहीं चल सकती है… सरकार हमेशा नीति पर चलती है… हमने सरकारी सुधार पर काम शुरू किया है… खजाना भरना कैसे है, यह कोई नेता नहीं बताता… समस्याओं का समाधान सबसे महत्वपूर्ण है…. सिद्धू ने कहा उनका पंजाब मॉडल सभी पंजाबियों से जुड़ा है’…
उन्होंने ये भी कहा कि हम माफिया की जेब से पैसा लेकर आएंगे, जिसमें केबल, रेत, ट्रांसपोर्ट व शराब माफिया शामिल हैं… अभी तक पैसा माफिया की जेब में जा रहा है लेकिन अब हम सरकारी खजाना भरेंगे… जिसे पंजाब की भलाई पर खर्च किया जाएगा… कांग्रेस की सरकार आने पर हर गांव की दो लड़कियों को कमांडो ट्रेनिंग दी जाएगी… 5वीं और 10वीं पास करने पर छात्राओं को क्रमश: 5 और 10 हजार रुपये दिए जाएंगे… विधानसभा कम से कम 100 दिन चलेगी…. पंजाब सरकार के टीवी पर विधानसभा की कार्रवाई प्रसारित की जाएगी’…

घोषणा पत्र का किया खुलासा